Russia-Ukraine War : मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं- अखिलेश

By shabdrang

Published on:

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्घ के दौरान खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र को गोली लगी जिससे उस छात्र की मौत हो गई। जिस छात्र की मौत हुई है वह कर्नाटक का रहने वाला था और उसका नाम नवीन कुमार था। वहीं इस घटना के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुःख जताया।

रूस-यूक्रेन की गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गयी। इस घटना के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर दुःख जताया। ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि “यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भावभीनी श्रद्धांजलि!” लिखा “भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है। जनता सब देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं!” दुखद।

बता दें कि भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय आज ही राजधानी कीव छोड़ दे। लोगों से कहा गया है कि जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे। आपको बता दे कि कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कई मिसाइल दागे है। वही आज यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार सुबह मुंबई में उतरा है।

shabdrang

शब्दरंग एक समाचार पोर्टल है जो भारत और विश्व समाचारों की कवरेज में सच्चाई, प्रामाणिकता और तर्क देने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, व्यवसाय, कला, संस्कृति और साहित्य सहित वर्तमान मामलों पर एक व्यापक परिप्रेक्ष्य प्रदान करना है। ज्ञानवर्धक और आकर्षक सामग्री के माध्यम से दुनिया के विविध रंगों की खोज में हमारे साथ जुड़ें।

Leave a Comment